रांची
श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज झारखंड के मुख्य संरक्षक सह राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि आगामी 9 सितंबर 2026, बुधवार को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण विकास परिषद् झारखंड के बैनर तले श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के साथ होगी। इसके बाद भागवत रामायण मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया जाएगा
कैलाश यादव ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग, मिष्ठान, पकवान, मक्खन और मिश्री का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत उपस्थित गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम और आनंदमय माहौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। परिषद् के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आमंत्रित श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रहेगी।
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें