द फॉलोअप डेस्क
27 जून यानी कल मोहर्रम को लेकर स्कूल बंद रहेंगे। रांची जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। दरअसल, 27 जून को रांची जिले के अधिकांश इलाकों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस की वजह से विभिन्न रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इससे स्कूली बच्चों की आवाजाही में असुविधा हो सकती है। इसी वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, जिन स्कूलों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षा आयोजित किया जाना चाहिए, वहां जिला शिक्षा पदाधिकारी से इजाजत लेकर परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने और शांति-सौहार्द के माहौल में मोहर्रम मनाने की अपील की है।
.jpeg)