logo

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीतकर लौटी रांची की बेटी अपराजिता, हुआ जोरदार स्वागत

2032.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लंदन में रहने वाली रांची की बेटी डॉ अपराजिता सिन्हा मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का ख़िताब जीतकर गुरुवार को दुबई से लौटी। रांची एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्यों ने डॉ. अपराजिता का जोरदार स्वागत किया। वहीं, डॉ. अपराजिता के साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया। सुरक्षा में तैनात महिला ऑफिसर भी खुद को रोक नहीं पाई और अपराजिता के साथ उन्होंने भी सेल्फी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद अपराजिता की मां और पिता भावुक हो रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने न सिर्फ उनका नाम रौशन किया है बल्कि पूरे राज्य और देश का नाम रौशन किया है। उन्हें अपराजिता पर गर्व है.

150 प्रतिभागियों के बीच लहराया जीत का परचम

सौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत का परचम लहराने वाली अपराजिता ने झारखण्ड का नाम ऊंचा किया है, उनके पिता रांची में ही अभियंता हैं और मां झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। अपराजिता ने बताया कि उन्हें इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस प्रतियोगिता के शुरुआती चरणों में कई देश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उसके बाद फाइनल के लिए 150 प्रतियोगियों के बीच जगह बनाते हुए डॉ अपराजिता ने जीत दर्ज की और ताज की हकदार बनी।

कडरू की रहने वाली है अपराजिता
अपराजिता रांची के कडरू की रहने वाली हैं। फिलहाल वे लंदन के रॉयल हॉस्पिटल में आंखों की सर्जन हैं। बताते चलें कि अपराजिता ने रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल से पढ़ाई की। रिम्स से मेडिकल की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद लुधियाना सीएमसी मेडिकल कॉलेज से आंख की सर्जन बनी। इसके बाद लंदन चली गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N