रांची
राजधानी रांची में स्थित फिरायालाल पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र राहुल सिंह (बैच 2024–25) ने अंतरराष्ट्रीय मंच सम्मान पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। राहुल सिंह ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘ग्रहण’ के लिए जापान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल राहुल के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।
.jpg)
राहुल की सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक
इस अवसर पर विद्यालय में उनके कामयाबी के लिए एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें राहुल का भव्य स्वागत हुआ। उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल एवं शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने राहुल की इस सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका यह सफर अन्य छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। विद्यालय परिवार की ओर से राहुल सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी गईं।
