logo

महाशिवरात्रि : पहाड़ी मंदिर और बैद्यनाथधाम से CM हेमंत सोरेन को मिला न्योता; मुख्य अतिथि बनने का आग्रह

cm0111011.jpg

रांची
महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची और देवघर में आयोजित होने वाले शिव बारात कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी भी दी।
इस दौरान महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


वहीं, झारखंड विधानसभा में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। समिति की ओर से 15 फरवरी 2026 को देवघर में आयोजित भव्य शिव बारात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासवान, समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। महाशिवरात्रि 2026 को लेकर राज्य के दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों, रांची के पहाड़ी मंदिर और देवघर के बैद्यनाथधाम में विशेष तैयारियां चल रही हैं।


 

Tags - Jharkhand Festival CM Invitation Religious Event Devghar News Ranchi Update