logo

सहूलियत : बस एक कॉल पर आपके दरवाजे आ जाएगा पानी टैंकर, रांची नगर निगम की इस सुविधा को जानिये

water_tanker.jpg

रांची:

दुनिया भर मे समय-समय पर आती रिपोर्टें कहती हैं कि पानी खत्म हो रहा है। अपने देश और सूबे  में भी यह संकट बरकरार है। राजधानी रांची भी इससे दो-चार है। हर साल जल स्तर औसतन छह फीट कम होता जा रहा है। बारिश के बावजूद दोहन के प्रतिशत के हिसाब से महज 4.46 प्रतिशत पानी ही रिचार्ज हो पाता है। 80 प्रतिशत से भी अधिक बारिश का पानी सड़कों पर बह जाता है। शादी-ब्याह के समय पानी का सबसे अधिक खर्च होता है। यह खबर इसलिए कि ऐसे आयोजनों में पानी की उपलब्धता के लिए रांची नगर निगम ने कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए जानिये आपको क्या करना होगा।

 

 

कर सकते हैं फोन और व्हाट्सएप

यदि आपके यहां किसी तरह का आयोजन है, तो आप निगम से संपर्क कर अपने मसले का हल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 18002585587 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा। वहीं अपना निवेदन इस नंबर 8969929162 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। टैंकर की बुकिंग रांची नगर निगम की वेबसाइट www.perfectssolutionindia.com पर जाकर भी की जा सकती है।

निगम की वेबसाइट से भी बुकिंग 

वेबसाइट ओपन कर आवर सर्विसेज ऑप्शन में जाएं। सेलेक्ट सर्विस में लीटर की मात्रा बताएं। पेमेंट मोड में जाकर पेमेंट करके ऑर्डर बुक कर लें। इसके बाद एजेंसी के फोन का इंतजार करें। कर्मचारी आपसे खुद संपर्क करेंगे। इसके अलावा लोग बुकिंग सेंटर बकरी बाजार या नगर निगम आकर भी टैंकर बुक कर सकते हैं।