logo

Ranchi : रामनवमी से जुड़े शोभायात्राओं व अखाड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : संजय सेठ

संजय_सेठ.jpg

रांची: 

रामनवमी जैसे पवित्र और लोक आस्था के महापर्व को लेकर चल रही तैयारियों, शोभा यात्राओं को रांची सहित पूरे झारखंड में बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। जो सरकार की नाकामी और विफलता है। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कही।सांसद संजय सेठ ने कहा कि विगत कई वर्षों से रामनवमी की शोभायात्रा, मंगलवारी जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन ऐसे कई आयोजन होते रहे हैं।

पुराने रास्तों से निकले शोभायात्रा
संजय सेठ ने कहा कि सरकार से मेरा आग्रह है कि रामनवमी की शोभायात्रा, अखाड़ा व ऐसे अन्य सभी आयोजनों को सुरक्षा प्रदान करें। विगत कई वर्षों से जिन रास्तों से शोभायात्रा निकलती रही है, उन्हीं रास्तों से निकाला जाना सुनिश्चित किया जाए। 

उपद्रवियों के खिलाफ हो कार्रवाई
रांची सांसद ने मांग की है कि अशांति और उपद्रव फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले राम भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। उनकी आस्था के साथ ना तो खिलवाड़ हो, ना तो उनकी आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास किया जाए। सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहे।