logo

स्कूल : रांची डीसी ने दिया आदेश, सभी स्कूल सुबह साढ़े 10 बजे तक ही हो संचालित

school_baccha1.jpg

रांची: 
रांची जिला में तापमान में वृद्धि के कारण अत्यधिक गर्मी को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची छवि रंजन ने सभी सरकारी,  निजी एवं अन्य स्कूलों के समय में बदलाव  कर दिया गया है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित के मद्देनजर सभी विद्यालयों (सरकारी, निजी एवं अन्य) के कक्षा संचालन की अवधि प्रातः 06:00 बजे से पूर्वाहन 10:30 बजे तक निर्धारित की गई है।


अगले आदेश तक यही समय
बता दें कि कक्षा संचालन की यह अवधि  अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। ज्ञात हो कि दिनांक 13 अप्रैल को स्कूलों की समय अवधि प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे किया गया था।