logo

BREAKING : JSSC-CGL पेपर गड़बड़ी मामले में रांची नगर निगम का फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

JSSC-CGL पेपर गड़बड़ी मामले में रांची नगर निगम का फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
JSSC CGL पेपर गड़बड़ी मामले की जांच कर रही CID की टीम ने रांची नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है। CID की टीम ने देर रात गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा स्थित उसके घर पर कार्रवाई करते हुए संजय कुमार को पकड़ा और देर रात ही उसे रांची ले गई। जानकारी के अनुसार, CID रांची के डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गांवा पहुंची थी। इसके बाद एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और गांवा थाना पुलिस के सहयोग से संजय कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार्रवाई का दावा

जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार वर्ष 2025 बैच के फूड इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में रांची नगर निगम में तैनात बताए जा रहे हैं। CGL पेपर गड़बड़ी मामले में CID को संजय कुमार के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इन्हीं सबूतों के आधार पर CID ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संजय कुमार को रांची लाया गया है, जहां मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।

Tags - CGL Paper Leak CID Ranchi Sanjay Kumar Giridih Jharkhand News