द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची में मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का रविवार को जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
.jpeg)
मुक्ति संस्था कर रही लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार
लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की यह पहल उन लोगों को सम्मानजनक विदाई देने का प्रयास है, जिनका दुनिया में कोई अपना अंतिम समय में साथ देने वाला नहीं था। मुक्ति संस्था की ओर से लगातार ऐसे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।