logo

हजारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में रामगढ़ प्रेस क्लब का विरोध प्रदर्शन, मंत्री इरफान का फूंका पुतला

ramgarh_irfan_ansari_putla_dahan.jpg

रामगढ़
हजारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में रामगढ़ में आक्रोश तेज हो गया है. इस घटना के खिलाफ प्रेस क्लब रामगढ़ के सदस्यों ने शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया. प्रदर्शन के दौरान प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि पत्रकार समाज के संस्कार और मर्यादा में रहकर कार्य करते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उनकी सहनशीलता की परीक्षा ली जाए. उन्होंने कहा कि पत्रकार मर्यादा और नैतिकता की डोर से बंधे होते हैं, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए. वहीं प्रेस क्लब के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं.

 

Tags - Journalist Attack in hazaribagh hazaribagh news Updates Lates ramgarh press Club minister Irfan Ansari news Latest updates