logo

रेल परियोजना: मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रामगढ़ DC ने किया सम्मानित

RAM_dc.jpg

रामगढ़

रामगढ़ में रेल परियोजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुलाई माह में आयोजित मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त (DC) श्री ऋतुराज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि मासिक परीक्षाओं का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता को निरंतर बेहतर बनाना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी है। 

मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन जारी रखने का आह्वान

डीसी ने सभी विद्यार्थियों से इसी प्रकार मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन जारी रखने का आह्वान किया। उपायुक्त ने आगे कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। रेल परियोजना के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों का नियमित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह की मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं के लकी हजाम, वसुंधरा कुमारी, रीमा पोद्दार, अनमोल चंद्र पोद्दार, विद्या कुमारी, आकाश कुमार, तनुजा कुमारी, आरती कुमारी, अंजली कुमारी एवं अमोल कुमार राज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित

इसी प्रकार कक्षा 12वीं के शीतल कुमारी, सागर कुमार रजक, मनु कुमारी, दीपिका कुमारी, लखराज कुमार, ज्ञान सुधा, मानसी कुमारी, श्रेया कुमारी, शबा आजमी, बेनजीर शबा, लक्ष्मी कुमारी, नीलम कुमारी, सोनू कुमार, सचिन कुमार एवं पूर्णिमा कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के संदेश के साथ हुआ।

Tags - Rail Project Government Schools DC Rituraj Student Felicitation