logo

रामगढ़ : न्यायालय के आदेश पर भुरकुंडा पुलिस ने राहुल दुबे के आवास पर चिपकाया इश्तेहार

न्यायालय के आदेश पर भुरकुंडा पुलिस ने राहुल दुबे के आवास पर चिपकाया इश्तेहार

रामगढ़: 
पतरातू  के भुरकुंडा थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त राहुल दुबे के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तेहार की तामिला की। राहुल दुबे, पिता परमहंस दुबे, ट्रांसपोर्ट नगर, कुजू, थाना मांडू, जिला रामगढ़ का निवासी है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने उसके आवास पर इश्तेहार चिपकाया।

आर्म्स एक्ट सहित BNS की विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार, राहुल दुबे के विरुद्ध पतरातू (भुरकुंडा) थाना में चार मामले दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित अभियुक्त है। इन मामलों में थाना कांड संख्या 209/2025, दिनांक 19 अगस्त 2025, कांड संख्या 220/2025, दिनांक 30 अगस्त 2025, कांड संख्या 233/2025, दिनांक 25 सितंबर 2025 और कांड संख्या 55/2026, दिनांक 6 मार्च 2026 शामिल हैं। उक्त मामलों में आर्म्स एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आवास और सार्वजनिक स्थल पर चिपकाया गया इश्तेहार
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत इश्तेहार की प्रति अभियुक्त राहुल दुबे के ट्रांसपोर्ट नगर, कुजू स्थित आवास पर चिपकाई गई। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर, कुजू चौक स्थित शिव मंदिर के समीप भी सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चिपकाकर विधिवत तामिला की गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।

आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी
भुरकुंडा पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
 

Tags - Ramgarh News Rahul Dubey Bhurkunda Police Arms Act Case Jharkhand Crime