logo

गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार चीनी, पूरी विधिविधान के साथ संपन्न हुआ चुनाव

uniemo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला नगर परिषद का उपाध्यक्ष चुनाव आज पूरी विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वार्ड सदस्यों के वोटिंग के आधार पर उपाध्यक्ष का चुनाव सफलतापूर्वक कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय परिसर में डीसी प्रेरणा दीक्षित द्वारा नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले 22 वार्ड पार्षदों के बीच उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। कुल चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से एक का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। इसके बाद तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे रमेश कुमार चीनी, मनीष कुमार और मुसर्रत परवीन।
22 वार्ड पार्षदों के मतदान के परिणामस्वरूप रमेश कुमार चीनी को 10 मत, मनीष कुमार को 9 मत और मुसर्रत परवीन को 3 मत प्राप्त हुए। ऐसे में रमेश कुमार चीनी को उपाध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया। उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही आज की प्रथम बैठक भी संपन्न मानी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित रूप से विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की आपूर्ति और शहर में सड़कों की व्यवस्था बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

Tags - Gumla Municipal Council election news Gumla ward councillors voting results Gumla local body election 2026 Ramesh Kumar Chini elected Vice Chairman Gumla Gumla municipal councillors oath taking Municipal Vice Chairman election Jharkhand