रांची :
झारखंड प्रशासनिक सेवा (झासा) के 15 पदाधिकारियों का शुक्रवार को राज्य सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग किया। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत प्रतीक्षारत बंका राम की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका के लिए अगले आदेश तक खाद आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। वहीं, कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरिया चतरा की सेवा भूमि सुधार उप समाहर्ता बरही के पद के लिए राजस्व भूमि सुधार विभाग को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव दीपू कुमार को स्थानांतरित करते हुए विशिष्ट जन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, जेपीएससी के उपसचिव कमलकांत गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया। सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन योगेंद्र प्रसाद को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज की सेवा खाद्य आपूर्ति से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया। अवर सचिव महिला बाल विकास विभाग राजेश्वर नाथ आलोक को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। संयुक्त परिवहन आयुक्त रवि शंकर विद्यार्थी को स्थानांतरित करते हुए उप सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। अवर सचिव वन पर्यावरण विभाग प्रदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें संयुक्त परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित अमर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा खाद्य पूर्ति विभाग को दी गई है। अवर सचिव ऊर्जा विभाग राजीव कुमार को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, अवर सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग ज्योति कुमारी झा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक उपसचिव वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया। जबकि, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था जमशेदपुर नंदकिशोर लाल को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर गुमला प्रीति किस्को की सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई है। वहीं, बीडीओ चान्हों रांची के पद पर पदस्थापित प्रदीप भगत की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए खाद्य पूर्ति विभाग को दी गई है।