द फॉलोअप डेस्कः
राजेश ट्रक वाले को आप सभी जानते होंगे। जो जगह-जगह घूमकर ट्रक में खाना बनाते हैं। पेशे से ट्रक ड्राइवर राजेश अपने बेटे के साथ एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं और बीच बीच में रुककर खाने के वीडियो शेयर करते रहते हैं। राजेश के वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं, रोड के किनारे लजीजदार खाना बनाने का तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उनके बारे में अच्छी खबर यहा है कि उन्होंने खुद का ट्रक खरीद लिया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि "दोस्तों आप लोगों का दिल से धन्यवाद आप लोगों की वजह से हमारे पास आज खुद का ट्रक हो गया है तो दोस्तों ये जो हम कंटेनर गाड़ी चलाते थे ये गाड़ी हमने सेठ जी से खरीद ली ये सब आप लोग की वजह से हुआ है जो आज हम यहां तक पहुंच गए"

राजेश रावाणी पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर 1 मिलियन ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनके ब्लॉग में ट्रक ड्राइवर्स की रोजमर्रा की जिंदगी की झलक भी देखने को मिलती है। वे रोड के किनारे खाना बनाते हैं, बाकी ट्रक ड्राइवर्स से बात करते हैं और दिलचस्प अंदाज में लोगों से मिलते हैं।

खूब पसंद आता है वीडियो
खास बात ये है कि उनका वीडियो लोगों को काफी पसंद आता है। यहां तक कि लोग कमेंट कर उनसे शानदार खाना बनाने का राज भी जानना चाहते हैं। राजेश कभी मटन, कभी चिकेन और कभी सिंपल खाना बनाते नजर आते हैं. इसके अलावा वे लोगों को जगहों के बारे में अपडेट भी देते हैं। शुरुआत में उन्होंने इस हंसी-मजाक में शुरू किया था लेकिन अब ये उनकी दिनचर्या बन गया है। वो दिन में वीडियो शूट करते हैं और रात में उसे एडिट करते हैं। उनका काम जितना आकर्षक लगता है उतना है नहीं कई जगह ट्रक दिन में नहीं चलते। ट्रकों की एंट्री सिर्फ रात में होती है इसलिए राजेश को निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई बार अपनी नींद का त्याग करना पड़ता है।