रांची:
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना बताया। राजेश ठाकुर ने कहा कि यह काफी दुखद है और इससे ज्यादा बुरा और कुछ नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र समेत देशभर में किस प्रकार से दूसरे दलों के सांसदों को खरीदा जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की 15-15 करोड़ रुपये कीमत लगाई जा रही है। ऐसी ही घटना झारखंड में भी घटी है। हम समीक्षा करेंगे और शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे कि इस लड़ाई को किस प्रकार से लड़ा जाए।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On the victory of NDA-backed Rajya Sabha election candidate Parimal Nathwani, Congress leader Rajesh Thakur says, "We believe nothing could be more tragic than this. What has happened is a shameful incident for democracy. You can see how, whether in… pic.twitter.com/3g9GWWTrBI
— ANI (@ANI) June 18, 2026
परिमल नाथवानी की जीत ने चौंका दिया
गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए हुए चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की। दरअसल, एनडीए के पास जीत के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं था। एनडीए के 24 ही विधायक थे, लेकिन परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले और भाजपा का दावा है कि 2 मत अमान्य हो गए। इस वजह से राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग की बात स्पष्ट हो गई है। नतीजों की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस प्रभारी के राजू ने राजद और वामदल पर धोखा देकर क्रॉस-वोटिंग करने का आरोप लगा दिया और इससे झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी के 2 विधायकों ने प्रथम वरीयता के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी दीपांकर भट्टाचार्य को ही मत दिया है।

प्रभारी के आरोपों पर राजेश ठाकुर की राय
राजेश ठाकुर हालांकि, अपनी पार्टी के प्रदेश प्रभारी की राय से इत्तेफाक नहीं रखते। द फॉलोअप के साथ बातचीत में राजेश ठाकुर ने कहा कि इतनी जल्दी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा। हम समीक्षा करेंगे, विचार-विमर्श करेंगे और फिर किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। नतीजों का सरकार की सेहत पर असर पड़ने के सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कहना अभी जल्दीबाजी होगी। हालांकि, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रभारी के. राजू के आरोपों पर सहमति जताई है। अभी इसपर आरजेडी का बयान नहीं आया है।