द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के निर्देश एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग (Department of Labour, Employment, Training and Skill Development) के सतत प्रयासों के बाद वियतनाम में सड़क दुर्घटना (Road accident) में मृत रांची निवासी राजा कुमार वर्मा (Raja Kumar Verma) का पार्थिव शरीर (Mortal remains) शनिवार को रांची वापस लाया गया। कोलकाता हवाई अड्डे (Kolkata Airport) पर परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के बाद पार्थिव शरीर को रांची स्थित पैतृक आवास तक पहुँचाने के लिए रांची जिला प्रशासन (Ranchi District Administration) द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना (Jharkhand International Migrant Worker Grant Scheme) के अंतर्गत पांच लाख की वित्तीय सहायता राशि (Financial assistance amount) उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास (Ministry of External Affairs and Indian Embassy) से निरंतर समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास पहुँचाने की व्यवस्था की गई। मालूम हो कि रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योगा प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे।
.jpeg)
एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे
वियतनाम (Vietnam) में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों द्वारा राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (State Migrant Control Room) से पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए गुहार लगाई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्काल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित वियतनामी प्राधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद प्रक्रियाएं पूर्ण कराते हुए पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डा लाया गया।