logo

टिकट नहीं मिलने पर यूं छलका राज पालिवार का दर्द, सोशल मीडिया पर लिखा ये भावुक पोस्ट 

राज_पालिवर.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मधुपुर विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री राज पलिवार कमल को छोड़ हाथ का थाम सकते है। उनके जरमुंडी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक जरिए अपने दुख को व्यक्त करते हुए लिखा है,कि 

“BJP Jharkhand को मधुपुर में उस कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए था, जिसने सालों से बिना किसी स्वार्थ के अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है। यह बेहद दुखद है कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता की जगह एक धनवान व्यक्ति को चुना गया। 

टिकट न मिलने का व्यक्तिगत दर्द उतना नहीं, जितना यह देखकर पीड़ा होती है कि जिसने पार्टी के लिए सब कुछ त्याग दिया, उसे आज इस कदर नजरअंदाज किया गया। 

यह वास्तव में पार्टी के उस जमीनी कार्यकर्ता के लिए एक करारी चोट है, जो केवल सम्मान और पहचान का हकदार था।”

जय झारखण्ड!   
 

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट