logo

झारखंड के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

वोीगेप411.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि 10 और 11 तारीख को बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके दायरे में राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्से के जिले आ रहे हैं। इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के साथ रह सकती है। इसी तरह 11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने की संभावना है।


आज हो सकता है मेघगर्जन
इस दौरान आकाश में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 12 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भाग में मेघ गर्जन, तेज हवा का झोंका और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। आज के मौसम की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ-साथ देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में आकाशीय बिजली गिर सकती है। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। मेघ गर्जन भी हो सकता है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ऑरेंज अलर्ट के दायरे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिले हैं। गुरुवार को इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।