द फॉलोअप डेस्क
रांची में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार दोपहर के बाद रांची के आसपास के इलाके में तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश कांके क्षेत्र में हुई। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज भी रांची और आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। सात जनवरी से 12 जनवरी तक सुबह कोहरा छाएगा। फिर हल्के बादल छाए रहेंगे।

दो दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक दो दिन बाद फिर तापमान बढ़ने लगेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

6 जनवरी को इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के कई जिलों में बारिश होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इन जिलों में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\