logo

पूरे झारखंड में जमकर बरसेंगे बादल, आधा दर्जन जिलों में येलो अलर्ट

rain9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में इनदिनों बारिश हो रही है। आज भी राजधानी में रह-रहकर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में में झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गढ़वा में रिकॉर्ड की गयी। मौसम विभाग के अनुसार जो नि्म्न दबाव का क्षेत्र था आज वो विस्तृत हुआ है। मानसून टर्फ बिकानेर, जमशेदपुर होते हुए क्रॉस कर रहा है एक और टर्फ झारखंड होता हुआ जा रहा है। राज्य में 16 तक बारिश की संभावना है। राज्य में 34 फीसद अभी कम बारिश हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है


पूरे सितंबर में होगी बारिश 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा इस बारिश से बारिश की कमी दूर होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर को मध्य, पश्चिमी भाग सहित अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है।16 सितंबर को बारिश में कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने भले ही 17 सितंबर करे बाद आसमान साफ रहने की संभावना जाहिर की हो लेकिन अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 17 सितंबर के बाद फिर बारिश हो सकती है। पूरे सितंबर में कुछ दिनों के अंतराल पर बारिश होने की संभावना है।


इन जगहों पर हुई है बारिश 
शुक्रवार को बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा समेत अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गढ़वा में 77.2 मिमी बारिश हुई है। झारखंड में एक जून से अब तक 602.4 मिमी बारिश हो गयी है, जो सामान्य वर्षापात 913.4 मिमी से लगभग 34 प्रतिशत कम है। राज्य में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N