logo

झारखंड : दुर्गा पूजा के उत्साह में पड़ सकता है खलल, कल से इस दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

mausam1.jpg

रांची :

कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक दुर्गा पूजा उत्सव में उत्साह नहीं था। मगर इस साल लोगों में पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जिसमें बारिश खलल डाल सकता है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कल से भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती दबाव के कारण झारखंड में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी ने दुर्गा पूजा का आयोजन करने वालों आयोजकों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि, अगर बारिश हुई तो पंडालों में जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना होगा। बताते चलें कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व दिशा में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन जिसका विस्तार 5.8 किलोमीटर है। इसके प्रभाव से सूबे में 2 अक्टूबर 2022 को रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। वहीं, 3 और 4 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार तीन अक्टूबर को दक्षिण पूर्वी, उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यानि इस दिन रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व देवघर आदि जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो 3 से लेकर 5 अक्टूबर तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।