द फॉलोअप डेस्कः
ठंड खत्म होने के बाद अब हम गर्मी में प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि देर रात को थोड़ी ठंड का अनुभव किया जाता है। फिलहाल दिन का मौसम सामान्य है। दिन का मौसम मुख्यत साफ और शुष्क है। राज्य में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इस बार होली का मजा किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में ऐसा कहा गया है कि 7 मार्च को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हर के दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं 8 मार्च जिस दिन होली है उस दिन कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 9 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य भागों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

होली में खलल
हालांकि 10 मार्च से मौसम अपनी पुरानी स्थिति में लौट जाएगा आसमान साफ रहेगा। हालांकि कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम पूर्वानुमान के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि होली में इस बार का मौसम खलल डाल सकता है। हालांकि अगर होली के दिन बारिश होती भी है तो कुछ लोग इसका भी आनंद उठाते दिखेंगे। कुछ लोग प्रकृति के रंग में सराबोर होते दिखेंगे। बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर जबकि न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया
