logo

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट, वज्रपात से गई 5 लोगों की जान

we3.jpg

रांची
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण सतर्कता बरतना जरूरी होगा।

2 जुलाई तक राज्य में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। वहीं 2 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। इधर, पिछले दो दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने किसानों, ग्रामीणों और खुले में काम करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Tags - Jharkhand WeatherMonsoon UpdateHeavy Rain AlertThunderstorm WarningLightning Safety