logo

नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलकर्मी की फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरकर मौत

नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलकर्मी की फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरकर मौत

जामताड़ा:

Jharkhand News: जामताड़ा रेलवे स्टेशन (Jamtara Railway Station) पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में मधुपुर स्टेशन (Madhupur Station) में कार्यरत पॉइंट्समैन तुलसी रजवार (Points man Tulsi Rajwar) की मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी करने के बाद लोकल ट्रेन से जामताड़ा पहुंचे थे। अपने घर बेना जाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 2 से प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर जाने के दौरान रेलवे फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। हादसे में गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी को आरपीएफ कर्मियों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में शोक की लहर
हादसे की सूचना मिलने पर आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। तुलसी रजवार कुछ वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र लक्ष्मण रजवार ने जामताड़ा थाना में फर्द बयान दर्ज कराया है।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार में 2 भाई और पांच बहन हैं।  घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Tags - Jharkhand NewsJamtaraPoints Man died after falling from Foot Over bridgeCrime News