logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रघुवर दास और चंपाई सोरेन ने जताया शोक, बोले- यह एक युग का अंत

champai_raghuvar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और चंपाई सोरेन ने शोक जताया है और गहरी संवेदना व्यक्त की है। रघुवर दास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पितातुल्य रहे हैं। सदैव उनका सानिध्य मुझे मिला। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मरांग बूरू पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरे जैसे उनके लाखों प्रशंसकों, उनके समर्थकों, उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"

वहीं चंपाई सोरेन ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "दिशोम गुरू आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूँ। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। यह एक युग का अंत है। झारखंड आंदोलन के दौरान पहाड़ों, जंगलों एवं सुदूरवर्ती गांवों से लेकर विधानसभा तक, आपके साथ बिताये पल याद आ रहे हैं।  गुरु जी, महाजनी प्रथा एवं नशे के खिलाफ आदिवासियों, मूलवासियों तथा शोषित-पीड़ित जनता के संघर्ष को जिस प्रकार आपने दिशा दी, उसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। आपके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। झारखंड की आम जनता के हितों को लेकर जो संघर्ष आपने शुरू किया था, वह जीवनपर्यंत जारी रहेगा।"

 

Tags - Champai Soren on Shibu Soren raghuvar Das on Shibu Soren latest raghuvar Das news raghuvar das news raghuvar das News updates latest Shibu Soren News Shibu Soren News Updates Shibu Soren Death news latest jharkhand News jharkhand News updates