logo

रघुवर दास का राज्य सरकार पर आरोप, कहा- सरकार के संरक्षण में हो रहा अवैध घुसपैठ, लव जिहाद और धर्मांतरण

dfynjeti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बांग्लादेशी घुसपैठ, लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए एक बार फिर राजनीतिक पारा बढ़ा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में लोहरदगा के साथ-साथ पूरे झारखंड में अवैध घुसपैठ हो रही है। जब वे संथाल परगना गए, तो वहां उन्होंने देखा कि पाकुड़ के रास्ते बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठी आ रहे हैं, जिससे स्थानीय जनजातीय समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है।
रघुवर दास ने बताया कि यह बांग्लादेशी घुसपैठ और लव जिहाद जमीन जिहाद करने का काम कर रहे हैं, जिससे आदिवासियों की जनसंख्या में कमी आई है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण होने की भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे आदिवासी समाज की पहचान संकट में है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए राज्य के सभी समाज के लोगों को मिलकर लोहरदगा और पूरे झारखंड में आदिवासी समाज को संरक्षण और संवर्धन देने की जरूरत है।

 

Tags - Santhal Pargana Love Jihad Land jihad Population decline Protection and preservation Tribal identity Bangladeshi infiltration Raghubar Das Former Chief Minister Lohrdaga