logo

#ProudOfMyBLO: सोशल मीडिया पर 27 अक्टूबर को चलेगा ये विशेष अभियान

vote2.jpg

रांची

चुनावों में BLO की भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए 27 अक्टूबर को झारखंड सहित देशभर में एक घंटे का विशेष अभियान चलाया जायेगा। अभियान का नाम #ProudOfMyBLO होगा। इस बाबत झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने लोगों से अपील की है। अभियान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक औऱ ट्विटर आदि पर चलाया जायेगा। ये हैश टैग अभियान 27 अक्टूबर को सुबह 11:00 से 12:00 बजे के बीच चलाया जायेगा। जानकारों का मानना है कि ‘मुझे अपने BLO पर गर्व है’ की थीम पर पहली बार अभियान की शुरुआत की जा रही है। 

क्या है अभियान का मकसद 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पूरे चुनाव में  BLO (बूथ लेवल अधिकारी) की भूमिका अहम होती है। हमने उनको और उनके कार्य को सम्मान देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर को सभी बूथों के BLO अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे। राज्य के कर्मचारी, अधिकारी या कोई भी व्यक्ति BLO के साथ सेल्फी लेंगे। इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर #ProudOfMyBLO के हैश टैग के साथ पोस्ट करेंगे। इसके लिए सभी लोगों से अपील की गयी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N