logo

खुशख़बरी : पहाड़िया और बिरहोर आदिम जनजाति के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, प्रस्ताव पर लगी सीएम की मुहर

पहाड़िया और बिरहोर आदिम जनजाति के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी, प्रस्ताव पर लगी सीएम की मुहर

रांची:

झारखंड में आदिम जनजाति (पीटीजी) की आबादी (जनगणना 2011) 2,92,359 है। इनमें पुरुषों की आबादी 146,814 है, जबकि महिलाओं की संख्या 145,545 है। इनके विकास के लिए हर सरकार वादे-दावे करती रही है। लेकिन धरातल पर विकास की तस्वीरें धुंघली ही दिखलाई पड़ती हैं। हालांकि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास करती दिख रही है। 

 

ताजा खबर है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आदिम जनजाति पहाड़िया और बिरहोर के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की मुहर लगते ही इनको सरकारी मिलने लगेगी। राज्य में बिरहोर जनजाति की आबादी 10726 और पहाड़िया जनजाति की आबादी 25585 है। 

 


मुख्यमंत्री ने बलिराम पहाड़िया, भूतपूर्व पंचायत सचिव, प्रखण्ड कार्यालय, पोड़ैयाहाट की आश्रित उनकी पत्नी फुलमुनी पहाड़िन एवं स्व. पुना बिरहोर, भूतपूर्व अनुसेवक, प्रखण्ड कार्यालय दुलमी, रामगढ़ की आश्रित पत्नी जीतो देवी की अनुकम्पा के आधार पर समूह 'घ' के पद पर नियुक्ति हेतु मंजूरी दे दी है। इसे अब निर्धारित शैक्षणिक अर्हता क्षान्त करने की औपचारिक स्वीकृति हेतु मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।