logo

खुलेआम पुलिस को चुनौती देने वाला प्रिंस खान भाग चुका है विदेश, जल्द जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

prince.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाला मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान आजकर विदेश में बैठकर लोगों में दहशत कायम कर रहा है। विदेश से ही अपना गिरोह चला रहा है।  अब प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो सकता है। सीबीआई ने झारखंड पुलिस से प्रस्ताव मांगा है। झारखंड एटीएस को जानकारी मिली है कि वह नेपाल के रास्ते से विदेश फरार हो गया है।  सूचना है कि वह किसी इस्लामिक देश में छिपकर बैठा है। पुलिस के पास इसकी पूरी जानकारी है कि वह कहां है लेकिन अभी यह सार्वजनिक नहीं किया गया है। बता दें कि अगर प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होता है तो वह विदेश में भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। उसके लोकेशन के आधार पर तलाश के बाद उसकी प्रोविज़नल गिरफ्तारी संभव है। इस नोटिस में अपराधी की पहचान के बारे में जानकारी होती है। साथ ही उसके अपराधों की जानकारी भी एजेंसी को देनी होती है। इस नोटिस से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी हो गई तो प्रिंस खान को भारत वापस लाया जा सकता है।बता दें कि ने झारखंड पुलिस से रेड या ब्लू कार्नर नोटिस करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। अगर झारखंड पुलिस नोटिस जारी कर देती है तो इंटरपोल भी रेड या ब्लू कार्नर नोटिस जारी करेगा। इसके बाद प्रिंस खान पर कार्रवाई की जा सकेगी।


फर्जी पासपोर्ट से घूम रहा 
प्रिंस ने हैदर अली नाम से एक फर्जी पासपार्ट बनावाया है। पासपोर्ट को बैंक मोड़ थाने की पुलिस ने सत्यापित किया इसके बाद टूरिस्ट वीजा लेकर प्रिंस खान फरार हो गया। उसके विदेश भागने की जानकारी कई गुर्गों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चली है। नवंबर 2021 में नन्हें खान की हत्या के बाद से ही प्रिंस अंडरग्राउंड है। धनबाद में गैंगस आफ वासेपुर का आतंक है प्रिंस खान भी इसी गैंग से जुड़ा हुआ है। अब प्रिंस खान धनबाद पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। झारखंड एटीएस की टीम से लगातार गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी लेकिन अब तो यह जानकारी सामने आ गई है कि वह भारत के बाहर बैठकर अपने गुर्गों को ऑपरेट कर रहा है। विदेश से बैठे बैठे हैं वह धनबाद में हत्या करवा रहा है। हत्या, रंगदारी जैसे तीन दर्जन मामले प्रिंस खान पर दर्ज है। वह लगातार वीडियो जारी कर कारोबारियों को धमकी देता है और उनसे रंगदारी वसूलता है।