logo

चाईबासा में प्रधानमंत्री मोदी की सभा कल, गीता कोड़ा के लिए मांगेंगे वोट; रांची में रोड शो!

a7112.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:


झारखंड के चाईबासा में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होगी। प्रधानमंत्री गीता कोड़ा के लिए वोट मांगेंगे। 3 मई को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में यह सभा होगी। बीजेपी का दावा है कि इस जनसभा में केम से कम 1 लाख लोग जुटेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कल पश्चिम बंगाल से सीधा चाबाा पहुंचेंगे। टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा के लिए 1.5 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया गया है। इसमें 35,000 कुर्सियां लगी है। आज से ही सभास्थल पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। 

रांची में रोड शो भी करेंगे प्रधानमंत्री
चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के रांची में रोड शो करने की भी संभावना है। रांची में इसकी तैयारी भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे। इसमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और रांची संसदीय सीट से प्रत्याशी संजय सेठ के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारियों के भी शामिल रहने की संभावना है। एयरपोर्ट से राजभवन तक मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आज रांची में संजय सेठ ने नामांकन दाखिल किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। गिरिडीह में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में सभा की। 

चाईबासा में गीता कोड़ा का मुकाबला जोबा मांझी से
गौरतलब है कि चाईबासा में बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आईं मौजूदा सांसद गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। गीता कोड़ा का मुकाबला इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी से होगा। 5 बार की विधायक जोबा मांझी झारखंड की हेमंत कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं वहीं, गीता कोड़ा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चाईबासा की सीट कांग्रेस के खाते में डाली थी। यूपीए गठबंधन ने राजमहल सीट पर भी जीत हासिल की थी। ये दोनों ही आदिवासी आरक्षित सीटे हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि चाईबासा में प्रधानमंत्री की सभा से फायदा होगा। बीजेपी ने झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया है। 

Tags - Narendra ModiChaibasaLok Sabha ChunavLok Sabha Election 2024Jharkhand News