logo

15 सितंबर को झारखंड दौरे पर आने वाले हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 2 वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

जससद्ग3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। वह 15 सिंतबर को झारखंड के जमशेदपुर आने वाले हैं। जमशेदपुर में वह दो वंदे भारत ट्रेन टाटा पटना और टाटा भुवनेश्वर को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी प्रदेश पदाधिकारियों और जमशेदपुर सांसद के अलावा कोल्हान के तीनों जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ ही पीएम चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम से भी मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। ऐसे में कोल्हान की राजनीति गर्म होने वाली है। 


 

Tags - PM Modi PM Modi Jharkhand Jharkhand News Jharkhand visit PM Modi