logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पसंद है देहाती साग, राजभवन के किचन गार्डन का हो रहा विशेष रखरखाव

ेोोु.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देहाती साग खाना बहुत पसंद है। वह प्रतिदिन देहाती साग का सेवन करती हैं। इसलिए राजभवन के किचन गार्डन को विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है। दरअसल किचन गार्डन के कर्मियों ने बताया कि राष्ट्रपति किचन गार्डन में उपजाया देहाती साग काफी चाव से खाती हैं। इसलिए इसकी खास देखभाल की जा रही है। किचन गार्डन में 23 वर्षों से काम कर रहीं अनीता देवी ने बताया कि जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं, तो हर दिन खुद गार्डन का भ्रमण करती थीं और साग-सब्जियों के रखरखाव की जानकारी लेती थीं। आज भी जब कभी वे यहां आती हैं, तो उनसे बात होती है। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आ रही हैं। वे 15 फरवरी को आयोजित बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम की व्यवस्था राजभवन में की जा रही है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस समय राजभवन के किचन गार्डन में फूल गोभी, पत्तागोभी, मटर, गाजर, बैंगन, मूली, ब्रोकली, शलजम और बीट रूट जैसी लगभग हर प्रकार की मौसमी सब्जियां तैयार की जा रही हैं। कर्मियों ने बताया कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार किचन गार्डन की इन्हीं सब्जियों का सेवन करते हैं। वहीं किचन गार्डन में तैयार सब्जियां अनाथ आश्रमों में दी जाती हैं।