logo

धनबाद : इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां शुरू, 5 को बैठक 

intuc.jpg

धनबादः 
इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) का राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी माह में 21 तारीख से होगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। अधिवेशन को लेकर झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  5 जनवरी को धनबाद में होगी। यह बैठक फेडरेशन कमेटी की की होगी। यह अधिवेशन तीन दिवसीय होगा।  प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि अधिवेशन में झारखंड से 368 डेलिगेट के साथ 39 जनरल काउंसिल शामिल होंगे। इसे लेकर कमेटी ने 2021 सदस्यता फी जमा करने को कहा है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को इंटक से मान्यता है। इसलिए कोल सेक्टर से प्रतिनिधि का चयन को लेकर यूनियन अध्यक्ष सूची तैयार कर भेजेंगे। 


ये रहेंगे जनरल काउंसिल सदस्यों में शामिल 
जनरल काउंसिल सदस्यों में विधायक जयमंगल सिंह, अंबा प्रसाद, सुखदेव भगत, गिरजाशंकर पांडेय, एके झा, ब्रेजेंद्र प्रसाद सिंह, मन्नान मल्लिक, सरफराज अहमद, वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, महेंद्र विश्वकर्मा, मिथलेश सिंह, संतोष महतो, एसएस जामा, सर्वे प्रसाद, शंभू सिंह, रणधीर सिंह, रामप्रित यादव के रहने की संभावना है। इनमें से कई ऐसे हैं जो पिछले पांच से छह बार से जनरल काउंसिल सदस्य रहे हैं। इधर 7 जनवरी को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने भी इस पर बैठक बुलाई है।