logo

रांची में न्याय उलगुलान रैली की तैयारी शुरू, आज से लगेंगे पोस्टर-बैनर; JMM में मंथन

jmm_flag1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में न्याय उलगुलान रैली की तैयारी आज से शुरू होगी। पूरी राजधानी को रैली के लेकर पोस्टर और बैनर से पाट दिया जाएगा। बताया गया कि गुरुवार यानि आज से झामुमो पूरे शहर में होर्डिंग व पोस्टर लगायेगा. रांची एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी, रातू रोड, हरमू रोड, कोकर, लालपुर व शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों में रैली को लेकर बैनर-होर्डिंग्स लगाये जायेंगे। होर्डिंग्स में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन व चंपाई सोरेन की तस्वीर रहेगी।  साथ ही झारखंड राज्य के अमर वीर शहीदों की तस्वीर भी लगायी जायेगी। कई होर्डिंग में इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं की तस्वीर भी लगायी जायेगी।


इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता जुटेंगे
रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित न्याय उलगुलान रैली में कल्पना मुर्मू सोरेन पर भी निगाहें होंगी कि वे इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेताओं की आगवानी किस प्रकार करती हैं। कैसे वह, झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सहित अन्य मुद्दों पर सहयोगी दल के नेताओं को बोलने के लिए तैयार करती हैं। इससे पहले मुंबई और दिल्ली में कल्पना मुर्मू सोरेन सरकार और बीजेपी पर जमकर गरजीं। दिल्ली में जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर, लोगों से बदलाव की गुहार लगाई तो वहीं दिल्ली में श्रीराम का नाम लेकर दया, करुणा, सहनशीलता और धैर्य जैसे शब्दों का उदाहरण देकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। अब झारखंड में अपने गढ़ में कल्पना क्या कहेंगी, सबकी निगाहें इस पर होगी। 

लोगों को किया जा रहा आमंत्रित
गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान, धुर्वा,रांची में आयोजित "उलगुलान न्याय महारैली" का आयोजन किया गया है। इस रैली के विपक्ष के सभी नेता पहुंचेंगे। रैली को लेकर झारखंड में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान चला रहे हैं। रैली के लिए लोगों को आमंत्रित भी कर रहे हैं। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि भारी संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsJMMIndia alliance