द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के माँझाटोली स्थित बगीचा मैदान आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समारोह 'कार्तिक जतरा' में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही पलों में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाली हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे गुमला जिले में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। विशेष रूप से आदिवासी समुदाय की बच्चियों और युवतियों में अपनी 'आदिवासी गौरव' राष्ट्रपति को देखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। पारंपरिक वेशभूषा में अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से लोग राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
राष्ट्रपति के आगमन के को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। माँझाटोली के बगीचा मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और 'नो फ्लाई जोन' के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।