logo

रांची : नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, डीसी ने दो दिनों में मांगा संवेदनशील बूथों का प्रस्ताव

314.jpg

रांची :

रांची सहित राज्य के विभिन्न नगर निकायों में चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है। इसको लेकर रांची जिला प्रशासन भी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2022-23 की तैयारी में पूरी तरह से जुट चुका है। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने ERO एवं AERO से वोटर लिस्ट के संबंध में जानकारी ली। सभी से कहा कि वोटर लिस्ट जल्द तैयार करें। बैठक में डीडीसी विशाल सागर, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अंचल अधिकारी बुंडू, नामकुम, शहर, हेहल, अरगोड़ा, बड़गांई, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी, कार्यपालक दंडाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग, साधना जयपुरियार और ब्रजलता उपस्थित थीं।

बूथ बदलने की जरूरत है तो भेजें प्रस्ताव

बैठक के दौरान डीसी ने बूथों की भौतिक सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कहीं भी मतदान केंद्र परिवर्तन की आवश्यकता है तो इससे संबंधित प्रस्ताव भेजें। इसके अलावा सभी बूथों की जांच कर 2 दिनों के अंदर संवेदनशील बूथों का प्रस्ताव भेजने कहा। डीसी ने कहा कि संवेदनशील बूथों से संबंधित प्रस्ताव संबंधित अंचल के सीओ व थाना प्रभारी मिलकर करेंगे।