logo

गर्भवती महिला फंदे से लटकी मिली, 8 माह पहले हुई थी शादी; सास-ससुर-पति गिरफ्तार

गर्भवती महिला फंदे से लटकी मिली, 8 माह पहले हुई थी शादी; सास-ससुर-पति गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान प्रिया दुबे (21) के रूप में हुई है। इधर, दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रिया की शादी आठ महीने पहले मणिकांत तिवारी के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी। प्रिया छह बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका के जीजा बड़कागांव के रहने वाले बमशंकर तिवारी को मणिकांत ने फोन कर बताया कि प्रिया ने फांसी लगा ली है। बमशंकर तिवारी मौके पर पहुंचे तो साली को फंदे पर लटका देखा। फंदा काटकर तत्काल प्रिया को नीचे उतार कर MMCH लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्रिया को मृत बताया।


बमशंकर तिवारी ने बताया प्रिया के ससुराल वाले तिलक के दिन से ही कम दहेज मिलने की बात पर विवाद कर रहे थे। गुरुवार की रात भी प्रिया के साथ पति और सास-ससुर की लड़ाई हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर रात 10 बजे वो कुछ रिश्तेदार के साथ प्रिया को मायके ले जाने के लिए पहुंचे थे। उसके ससुराल वालों ने मायके भेजने से इनकार कर दिया। फिर वे तीन बजे सुबह में वहां से लौटे। बमशंकर ने कहा इसके बाद ही प्रिया को मारकर ससुराल वालों ने उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।