logo

पोड़ैयाहा : प्रदीप यादव ने कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की, कहा-BJP जनता का अधिकार चुरा रही है

प्रदीप यादव ने कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की, कहा-BJP जनता का अधिकार चुरा रही है

द फॉलोअप डेस्क
पोड़ैयाहाट विधानसभा के हंसडीहा में आज ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर  विधायक प्रदीप यादव ने बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जनता को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से वोट के अधिकार का जिक्र किया और चेतावनी दी कि यदि यह अधिकार छीना गया, तो जनता के अन्य सभी अधिकार भी खतरे में पड़ जाएंगे।
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वोट के अधिकार की वजह से ही आज लोगों को राशन कार्ड और सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। इस अवसर पर सरैयाहाट कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे और उन्होंने भी इस अभियान को समर्थन दिया।



 

Tags - Podaiyahat news updates latest Podaiyahat News Podaiyahat Updates Podaiyahat news updates latest latest Jharkhand news updates latest Podaiyahat news latest Podaiyahat news updates latest Podaiyahat updates Podaiyahat news in hindi