द फॉलोअप डेस्क
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत कीता-सिल्ली डाउन लाइन पर 07 अगस्त, शुक्रवार को 03 घंटे का ट्रैफिक-सह-पावर (PQRS) ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कुछ प्रमुख मेमू ट्रेन सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) किया गया है। ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर के रूट में बदलाव किए गए हैं।

इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं
बर्द्धमान-हटिया (13503) यह ट्रेन केवल नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो स्टेशन तक ही जाएगी। हटिया-बर्द्धमान (13504) इस ट्रेन का परिचालन हटिया के बजाय गोमो स्टेशन से शुरू होगा। 07 अगस्त को यह ट्रेन गोमो और हटिया के बीच दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। आसनसोल-रांची (63598) यह ट्रेन मुरी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। रांची-आसनसोल (63597) यह ट्रेन रांची के बजाय मुरी स्टेशन से आसनसोल के लिए रवाना होगी। वहीं 07 अगस्त को यह सेवा मुरी और रांची के बीच दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 07 अगस्त को यात्रा पर निकलने से पहले इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
