logo

झारखंड कई जिलों में आज बारिश की आशंका, वज्रपात का भी अलर्ट

thunder2.jpg


रांची 

मौसम विभाग ने झारखंड कई जिलों में आज बारिश की आशंका जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही वज्रपात गिरने की संभावना को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के  जिन जिलों में बारिश की आशंका जाहिर क है, उनमें झारखंड पश्चिम, मध्य और दक्षिण भाग के जिले हैं। विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में ओला गिरने के आसार हैं। गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला और सिमडेगा ऐसे जिले हैं, जहां बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 

वज्रपात से मौत 

बता दें कि राज्य में कल यानी 27 फरवरी को वज्रपात से दो मौत हो चुकी है। गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आकर स्कूल से घर लौट रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। वहीं, पलामू के हैदरनगर में भी एक बच्ची की मौत की खबर है। आज भी वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के साथ बारिश प्रभावित अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया है। 

कैसा रहेगा तापमान 

मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी संकेत दिये हैं। कहा है कि अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। हां, दो या तीन दिनों के बाद तापमान में तीस से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। 29 से 1 फरवरी तक मौसम शुष्कर रहेगा। वहीं दो और चार मार्च तक मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलवा देखने को मिल सकता है। इन दिनों फिर से बारिश हो सकती है।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn