धनबादः
राज्य के 6 जिलों में कार्यरत 10 हजार 388 पोषण सखियों को सेवामुक्त कर दिया गया है। ऐसे में वह जगह-जगह पर गुहार लगा रहीं है कि उनको वापस बहाल कर दिया जाए। इसी क्रम में आज झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी की दीदियां धनबाद के सांसद पी एन सिंह से मिलने गईं थी। पोषण सखियों ने कहा सांसद को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पोषण सखियों को सेवा मुक्ति का पत्र वापस लेने और मंत्री स्मृति ईरानी को कह कर अंश दान चालू कराने की बात कही गयी है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहीं है
सांसद ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग लोकसभा में रखी जाएगी। बता दें कि संघ के बैनर तले 31 मार्च को धनबाद जिले की पोषण सखियों ने झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के आवास का घेराव किया था. वहां भी उन्हें आश्वासन मिला था। रांची में भी जब पोषण सखियों का आंदोलन चल रहा था उस वक्त शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो उऩसे मिलने गये थे और कहा था कि आपलोगों के साथ कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा।