logo

रांची : काम पर लौटीं पोषण सखियां, कहा- मांगे नहीं मानी तो होगा इससे भी बड़ा आंदोलन

काम पर लौटीं पोषण सखियां, कहा- मांगे नहीं मानी तो होगा इससे भी बड़ा आंदोलन

रांचीः
झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के बैनर तले 23 फरवरी 2022 से लगातार प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान के नेतृत्व में विशाल अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी था। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो  ने पोषण सखियों के बीच 24 मार्च को धरना स्थल पर आकर पोषण सखियों को  विश्वास दिलाया कि वो उन लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

महिलाओं के साथ गलत नहीं करेगी सरकार
शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने पोषण सखियों से कहा कि आप एक महिला हैं महिला के साथ कभी सरकार गलत नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा राज सरकार केंद्र सरकार को पत्राचार करेगी और उनके जवाब पर उस लेटर के माध्यम से झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के प्रदेश कमेटी सदस्य को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा।

 

कार्य पर लौट गईं पोषण सखियां
सोनी पासवान प्रदेश अध्यक्ष ने पोषण संखियो के बीच शिक्षा मंत्री  के वार्ता से संतुष्ट होकर अपने 10388 पोषण सखी को लेकर और विभाग मंत्री जोबा मांझी से वार्ता करके अपने साथियों के साथ अपने अपने कार्य पर लौट गईं। सोनी पासवान ने यह भी कहा अगर हम लोगों की वार्ता सरकार से सकारात्मक  नहीं होती है तो इससे बढ़-चढ़कर हम लोग आंदोलन करेंगे।