रांचीः
पिछले कई दिनों से आंदोलनरत पोषण सखियों का धरना समाप्त हो गया है। ये पोषण सखी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहीं थी। इसी बीच बुधवार को इनसे बात करने के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विधायक मथुरा महतो, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू पहुंचे थे। विधायकों ने पोषण सखी की दीदियों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी मांगो पर विचार किया जाएगा।

क्या मांग रही हैं पोषण सखियां
पोषण सखी की दीदियों का कहना है कि वर्ष 2015 से लेकर अभी तक इऩकी स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई है। वेतन में भी वृद्धि नहीं की गई है। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से पोषण सखी विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रही थीं।