द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहु आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिली। मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात में अनौपचारिक बातचीत हुई। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया। हालांकि जानकारी के अनुसार पूर्णिमा दास साहु अपने क्षेत्र की कुछ समस्याओं को लेकर मिली है।
