logo

पूजा सिंघल का बढ़ रहा हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर भी सामान्य से ज्यादा

PUJA11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भ्रष्‍टाचार के संगीन आरोपों में गिरफ्तार झारखंड की निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की तबीयत इनदिनों ठीक नहीं है। वह रिम्स में भर्ती हैं। पूजा सिंघल का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ गया है। उनका बीपी 160- 170/110-115 तक पहुंच जा रहा है। वहीं, हार्ट रेट भी 110 से 120 तक चला जा रहा है। ऐसे में मेडिसिन और कार्डियोलॉजी दोनों विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है।


16 मई को हुई थीं भर्ती
पूजा सिंघल का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ सुरेंद्र कुमार की देखरेख में चल रहा है। बुधवार को भी डॉक्टरों की टीम ने पूजा सिंघल की जांच की। जिसमें बीपी और हार्ट रेट अधिक पाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर पूजा सिंघल की एमआरआइ जांच की गयी है। रिपोर्ट आने के बाद सिर दर्द की वजह का पता चलेगा। गौरतलब पूजा सिंघल को 16 मई को रिम्स में भर्ती कराया गया था। बताते चलें कि इससे पहले बीते वर्ष सितंबर महीने में सीने में दर्द की शिकायत के साथ पूजा सिंघल को रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं, दिसंबर महीने में सिर दर्द की शिकायत के बाद फिर रिम्स में भर्ती कराया गया था, इस दौरान मनोचिकित्सकों से भी राय ली गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT