logo

कांग्रेस भवन में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटि की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी 

COMMITTEE.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
रांची में कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटि की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का और डॉ श्रीबेला प्रसाद मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने भी बैठक में हिस्सा लिया। 

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी और कहा कि सीट का बंटवारा जल्द से जल्द होना चाहिए और घोषणा पत्र पर भी काम जल्द होना चाहिए। गठबंधन सरकार के द्वारा किये गए काल्याणकारी योजना का प्रचार-प्रसार करने की रूप रेखा तैयार होना चाहिए। सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का और डॉ श्रीबेला प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कम समय बचा हुआ है और हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। 
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी की हित के लिए जो जरूरी कदम होंगे वो फैसले लिए जायेंगे। आपके मान सम्मान कोई कमी नहीं होगी। पार्टी हित के लिए आपके सुझाव की कद्र होगी ये मैं भरोसा दिलाता हूं। वहीं  कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन में संवाद से ही मुलभूत बातें सामने आती हैं। जिसका निदान हम सब को मिलकर करना है। ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी करें। 

बैठक में कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें राजेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, बादल पत्रलेख, डॉ अजय कुमार, सुखदेव भगत, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, उमाशंकर अकेला, फुरकान अंसारी, केएन त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र सिंह, योगेन्द्र साव, भीम कुमार, संजयलाल पासवान, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, रमा खलखो, रोशन लाल भाटिया, प्रदीप तुल्सयान, आन्दि ब्रह्म, गुलफाम मुजीबी, मंजूर अहमद अंसारी, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, रविन्द्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, गीताश्री उरांव, चंद्रशेखर दुबे शामिल थे।


 

Tags - कांग्रेस कांग्रेस भवन पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटि विधानसभा चुनाव Congress Congress Bhawan Political Affairs Committee Assembly Elections