logo

जमशेदपुर में BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डोबो पुल के पास रोका, जमकर हुआ विरोध

जमशेदपुर में BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डोबो पुल के पास रोका, जमकर हुआ विरोध

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर से रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा आक्रोश रैली में शामिल होने निकले भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डोबो पुल के पास रोक दिया था। इस दौरान बस एवं अन्य वाहनों पर सवार होकर के निकले हजारों कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को पुलिस ने रुकवा दिया। जिसके बाद वाहन से उतर भाजपा के सभी कई नेता और कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। इसके बाद काफी देर तक पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक चली। इस दौरान पुलिस को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर रांची के लिए निकल गए।