logo

Ranchi : होटल शिवालिक में हुए डबल मर्डर का खुलासा! वजह हैरान करने वाली है

shivalik.jpg

रांचीः 
रविवार की शाम स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे से पहले ही उद्भेदन करने का दावा किया है। बाप-बेटे का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उनका खुद का होने वाला दामाद ही निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन कुमार ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। रांची पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है। 


बेटा परेशान कर रहा था

बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की नागेश्वर महतो की बेटी से शादी होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना था। इसका वीडियो भी चंदन ने बनाया था जो नागेश्वर के बेटे अभिषेक के हाथ लग गया था। बताया जाता है कि अभिषेक आए दिन इस वीडियो को लेकर चंदन को धमकी दिया करता था। अभिषेक की धमकियों से परेशान होकर चंदन ने हत्या की साजिश रची। उसने रविवार को बाप बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी । एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है।